Advertisement
योग का कीर्तिमान, विश्व एकता का आह्वान जन्मशताब्दी महोत्सव में भारतीय संस्कृति का विराट उद्घोष

समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ को वैश्विक एकता का आधार बताते हुए कहा कि विश्व की चुनौतियों का समाधान आपसी सहयोग और संवेदनशीलता में निहित है। ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड क्रिश रावल और लॉर्ड रसेल रुक ने भारतीय अध्यात्म, योग और ध्यान को विश्व शांति का महत्वपूर्ण मार्ग बताया। चर्च ऑफ इंग्लैंड के एंग्लिकन बिशप राइट रेवरेंड लूसा ने मानवता को एक परिवार मानकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। लॉर्ड रसेल रुक ने डॉ. चिन्मय पण्ड्या को वर्ष 2027 में ब्रिटेन में आयोजित होने वाले जी20 कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर स्टेडियम के समीप 835वें रविवारीय पौधारोपण कार्यक्रम में दलनायक सहित अतिथियों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


