Union Budget 2018 LIVE Updates Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

LIVE: बजट में गरीबों को सौगात, मिडिल क्लास मायूस, बुजुर्गों को थोड़ी राहत

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 फ़रवरी 2018 2:58 PM (IST)
LIVE: बजट में गरीबों को सौगात, मिडिल क्लास मायूस, बुजुर्गों को थोड़ी राहत
-3,000 से ज्यादा जनऔषधि केंद्रों से सस्ती दवाएं मिल रही हैं। उज्ज्वला योजना से गरीबों को मिल रहे एलपीजी सिलिंडर। -हमारी सरकार विशेषतौर पर गरीब और मिडल क्लास के लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए काम कर रही है। -हमारी सरकार ने न्यूनतम शासन और अधिकतम सुशासन की अवधारणा पर बल दिया है।
-जीएसटी लागू होने के बाद से अप्रत्यक्ष कर की व्यवस्था दुरुस्त हुई है। नोटबंदी के चलते कैश करंसी का सर्कुलेशन कम हुआ है।
-जीएसटी लागू होने के बाद से अप्रत्यक्ष कर की व्यवस्था दुरुस्त हुई है। नोटबंदी के चलते कैश करंसी का सर्कुलेशन कम हुआ है।
-हमने कई मौलिक सुधार किए हैं, जिसके चलते अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है।
-हम 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। हमारा फोकस गांवों के विकास पर होगा।
-इस साल हमारा बजट खासतौर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर देना है।
-जीएसटी को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है। अप्रत्यक्ष कर में बढ़ोतरी हुई है। अर्थव्यवस्था पटरी पर है। आईएमएफ ने हमारी तारीफ की है।
-वित्त मंत्री अरुण जेटली पहली बार हिंदी में बजट भाषण दे रहे है।
-पहली बार हिंदी में बजट भाषण हो रहा है।
-श्रद्धांजलि के बाद जेटली का बजट भाषण शुरू होगा।
-बीजेपी के सांसद चिंतामणि के निधन पर संसद में श्रद्धांजलि।
-लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है।
-इनकम टैक्स के एक्ट 80 सी के तहत टैक्स बचाने की सीमा 2 लाख रुपये तक बढ़ाई जा सकती है।
-कुछ ही देर बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली बजट भाषण देंगे।
-कैबिनेट मीटिंग में बजट को मंजूरी मिल गई है।
-हिंदी में बजट भाषण देंगे अरुण जेटली, अब तक अंग्रेजी में भाषण देते आए हैं।
-बजट से पहले बीजेपी के लिए बुरी खबर, राजस्थान उपचुनाव में दो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को भारी बढ़त।
-पीएम मोदी बोले, सपने पूरे होने वाला बजट देंगे।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे।
-शाम चार बजे अरुण जेटली करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस।
-कुछ ही देर में संसद भवन पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
-बजट पेश होने में सिर्फ एक घंटा बाकी, सुबह 10.15 बजे कैबिनेट की मीटिंग होगी।
-वित्त मंत्री अरुण जेटली बजट पेश करने के लिए संसद पहुंच चुके है।
-इस साल बजट की 2500 कॉपियां छपी है।
-कुछ ही देर में संसद पहुंचेंगे वित्त मंत्री अरुण जेटली।
-बजट की कॉपियां संसद पहुंची।
-वित्त मंत्रालय से निकल चुके हैं जेटली, कुछ ही देर में संसद पहुंचेंगे।
-वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने अच्छे बजट के संकेत दिए है। बजट आने से पहले शुक्ल ने कहा कि यह एक अच्छा बजट होगा और यह आम लोगों के लिए लाभकारी बजट होगा।
-बजट से पहले सेंसेक्स ने लगाया शतक, 36,100 अंकों के पार, निफ्टी 11,000 के आकंड़े पर कायम।
-घर से रवाना होने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली वित्त मंत्रालय पहुंचे।
-वित्त मंत्री अरुण जेटली अपने घर से नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय के लिए निकलें।
- वित्त मंत्री अरुण जेटली आज सुबह 11 बजे संसद में 2018-19 का बजट पेश करेंगे।
-वित्त मंत्री अरुण जेटली आज बजट पेश करेंगे। जीएसटी लागू होने के बाद पेश होनेवाला यह पहला बजट है। एक्साइज और सर्विस टैक्स पर इस बार बजट में माथापच्ची नहीं होगी। यही कारण है कि किस चीज की कीमत बढ़ेगी और किसकी घटेगी, यह रोमांच इस बजट में देखने को नहीं मिलेगा।
- वित्त मंत्री बजट में रोजगार देने वाली कंपनियों को टैक्स देने की घोषणा कर सकते हैं। सरकार यह ऐलान कर सकती है कि जो कंपनी, जितना ज्यादा रोजगार देगी, उतना ज्यादा टैक्स में छूट मिलेगी।
-वर्तमान में इनकट टैक्स में छूट की सीमा ढाई लाख रुपये है। बजट में महिलाओं को इनकम टैक्स में अतिरिक्त छूट दी जा सकती है।
- विशेषज्ञों का मानना है कि बजट में मोदी सरकार लोकलुभावन वादों की बजाय विश्वसनीयता पर जोर देगी।
-देश में जीएसटी लागू होने के बाद यह पहला बजट है।
-यह बजट ऐसे समय में पेश किया जा रहा है, जब आने वाले महीनों में आठ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से तीन प्रमुख राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं। अगले साल आम चुनाव भी होने हैं। बजट में नई ग्रामीण योजनाएं आ सकती हैं, तो मनरेगा, ग्रामीण आवास, सिंचाई परियोजनाओं व फसल बीमा जैसे मौजूदा कार्यक्रमों के लिए आवंटन में बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े : इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...


2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement