The legal aid information in Seminar Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेमिनार में दी विधिक सहायता के बारे में जानकारी

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 5:06 PM (IST)
सेमिनार में दी विधिक सहायता के बारे में जानकारी
विधिक सेवा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर विधिक चेतना रैली का निकाली गई। रैली को न्यायाधीश मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण अजय शर्मा ने झंडी दिखा रवाना किया गया। रैली शहर के एडीआर सेंटर से शुरू होकर बिजलीघर चौराहे से मथुरा गेट होते हुए गंगा मंदिर पर समाप्त हुई। रैली में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बदन सिंह, मास्टर आदित्येन्द्र, नवनी सिटी व एसवीके विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली के दौरान बच्चों के हाथ में कई बैनर थे। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में विधिक नियमों के प्रति जागरूकता लाना था। इसी क्रम में विधिक सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखा रवाना किया गया। यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसे यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement