ये हैं मोहब्ब्तें: क्या एक हो पायेंगें रमन-इशिता और रूही?
khaskhabar.com:
निधि के घर से निकलने के बाद रूही उसी फ्लैट में जाकर रहेगी जहां रमन इशिता रहते हैं। इत्तफाक से फ्लैट काओनर रूही को वही फ्लैट देता है जिसमे इशिता पहले से रह रही होती हैं। रूही उस फ्लैट में जाने से मना कर देती हैं फिर बाद में इशिता उसे मना लेती हैं। रूही को देख इशिता को अपनी रूही की याद आती हैं, और वह उसका दिल जीतने की कोशिश करती हैं।