Water crises in Indian television show in Krishnadasi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘कृष्णदासी’ में जल संकट की झलक

khaskhabar.com:
‘कृष्णदासी’ में जल संकट की झलक
देवदासी समुदाय की अनकही कहानी को दर्शाने वाले टेलीविजन धारावाहिक ‘कृष्णदासी’ की आगामी कडिय़ों में महाराष्ट्र में पानी के कमी को उठाया जाएगा। इसके जरिए लोगों में जल संरक्षण के संदेश को फैलाया जाएगा। एक बयान में कहा गया कि धारावाहिक में श्रवण रेड्डी द्वारा निभाया जा रहा किरदार आर्यन और सना अमीन शेख द्वारा निभाया जा रहा किरदार अराध्या कृष्णावती के ग्रामीणों के घरों में जाकर जल संरक्षण की महत्ता और इसके संरक्षण के उपायों के बारे में बताएगा। सना ने कहा कि इस पहल का लक्ष्य एक छोटे से तरीके से समाज में बदलाव लाने का है। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में सूखे की विकट समस्या है, धारावाहिक की इस कड़ी के जरिए हमारा लक्ष्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।’

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement