स्वरागिनी कलर्स के स्वरागिनी में दर्शक आये दिन नये ट्विस्ट देखते हैं। इसी में से एक ट्विस्ट था भूत का ड्रामा और ये ड्रामा रचा उर्वशी मासी ने अपनी बहन जानकी के हत्यारे के खुलासे के लिए। लेकिन उर्वशी मासी का ड्रामा तो उन्हें पर ही उल्टा पड़ गया और साथ ही यह भूतिया ट्रैक भी दर्शकों की भीड़ जुटाने में नाकामयाब रहा था।