वैसे जब टाइम्स ऑफ इंडिया ने जब एक्ट्रेस से बात की तो उनका जवाब कुछ
और ही था। सुमोना ने कहा है कि नहीं, मैं शो नहीं छोड़ रही हूं। मैं तो अभी
यहां काफी मजे कर रही हूं। मैं इसका हिस्सा बिल्कुल बनी रहूंगी। बता दें
कि सुमोना और कपिल का साथ काफी पुराना है। दोनों कॉमेडी सर्कस भी जीता था।
फिर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में उनका लंबा साथ रहा।