टीवी जगत में अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर हुई अदाकारा शिल्पा शिंदे ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। शिल्पा ने बताया है कि संघर्ष के दिनों में उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में शिल्पा ने बताया कि जब वह एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने गई तब उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। मुश्किल घड़ी में शिल्पा ने होशियारी दिखाई तो उन्हें चांटा खाना पड़ा। बकौल शिल्पा उन्हें काफी बेइज्जती भी सहन करनी पड़ी थी।