#BigBoss10:बाबा राम रहीम संग राधे मां..और भी हैं कई नाम!
khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 11:32 AM (IST)
हर साल की तरह इस साल भी बिग-बॉस शुरू होने से पहले ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है।हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज किया गया जिसमे शो के होस्ट सलमान खान एक एस्ट्रोनॉट की तरह नजर आ रहे थे। इसी के साथ खबर आयी की शो अक्टूबर के यानी 16 अक्टूबर से कलर्स पर ऑन-एयर होगा। साथ ही इन्ही सब के बीच शुरू हो गयी है गहमागहमी की इस साल आम आदमी के साथ बिग-बॉस में कौन कौन से सेलेब्रिटी नजर आ सकतें हैं। जी हां जैसा की सभी जानतें है कि बिगबॉस सीजन 10 में आम आदमी ही नजर आएगा,जिसका चुनाव कलर्स ने चुपचाप ऑडिशन वीडियो के माध्यम से कर लिया है। खैर ये बात तो रही आम आदमी की लेकिन इस बार के बिग बॉस में देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन से विवादित सेलेब्स इस शो का हिस्सा बन सकतें हैं। तो अब बिना देर किये आप स्लाइड्स पर डालिये एक नजर और जानिए कि इस बार कौन सा विवादित सेलब्स हो सकता है बिग-बॉस के घर के अंदर ..........