प्रत्यूषा केस: ब्वॉयफ्रेंड के पूर्व वकील के चौंकाने वाले खुलासे
khaskhabar.com:
नीरज के अनुसार राहुल ने 2011 में एयर होस्टेस सौगता मुखर्जी से शादी की
थी। इस बात की जानकारी उसके पूरे परिवार को थी। नीरज का कहना है कि राहुल
पहले लडकियों को अपने जाल में फंसाता था और फिर उनसे रूपए ऐंठता था। पैसे
खत्म हो जाने पर वह लडकियों को धोखा देकर छोड देता था।
नीरज गुप्ता का कहना
है कि राहुल ने प्रत्यूषा को भी ड्रग्स की लत लगा दी थी। नीरज गुप्ता का
यह भी कहना है कि प्रत्यूषा ने आत्महत्या नहीं की बल्कि यह प्री प्लान
मर्डर है। गुप्ता का कहना है कि राहुल के घर वालों से बातचीत के दौरान
उन्हें एहसास हुआ कि वह गलत लोगों का साथ दे रहे हैं इसलिए उन्होंने राहुल
की पैरवी करने से इनकार कर दिया।