प्रत्यूषा केस: ब्वॉयफ्रेंड के पूर्व वकील के चौंकाने वाले खुलासे
khaskhabar.com:
मुंबई। टीवी की मशहूर अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज के पूर्व वकील नीरज गुप्ता ने राहुल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गौरतलब है कि नीरज गुप्ता ने राहुल राज का केस छोड दिया है। अब उन्होनें राहुल के बारे में कई अहम खुलासे किए हैं। नीरज ने पत्रकारों को बताया कि जिस दिन प्रत्युषा ने कथित रूप से आत्महत्या की,उससे एक दिन पहले राहुलराज सिंह किसी दूसरी लडकी के साथ पार्टी कर रहा था।
नीरज के अनुसार राहुल राज सिंह 31 मार्च को बोरा-बोरा रेस्त्रा में एक लडकी के साथ पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान उसका उस लडकी से झगडा भी हुआ था। वकील का कहना है कि प्रत्यूषा के नाक और चेहरे पर चोट के निशान थे। नीरज का कहना है कि राहुल ड्रग्स लेने का आदि था। वह रोजाना करीब 15 से 20 हजार रुपए ड्रग्स और शराब में खर्च करता है। जबकि राहुल के पास कोई काम नहीं है। उसने कुछ साल पहले एक बिहारी फिल्म में छोटा सा रोल अदा किया था। नीरज गुप्ता ने यह भी बताया कि राहुल खुद को बैचलर बताता था जबकि उसने पहले से दो शादियां कर रखी हैं।