इस शो को अपनी पहली कड़ी, जिसमें शाहरुख
खान ने कपिल शर्मा से ज्यादा अहम् भूमिका निभाई थी, से कड़ी टक्कर मिली।
कलर्स ने इस शो के प्रसारण वाले दिन ‘बाजीराव मस्तानी’ को दिखाया।
आश्चर्यजनक बात यह रही कि कपिल शर्मा के शो को जहाँ टीआरपी की दौड़ में 3
अंक मिले, वहीं ‘बाजीराव मस्तानी’ को सम्मानजनक 2.8 अंक मिले। इस टीआरपी ने
जता दिया कि दर्शकों में कपिल शर्मा का क्रेज कम होने लगा है। और इसका
नजारा दूसरे सप्ताह में दिखायी दिया जहां शो की टीआरपी रेटिंग एक नाटकीय
गिरावट के साथ 1.4 दर्ज की गई। कहां तो प्रीमियर शो को 3 अंक हासिल हुए थे
और कहां दूसरे शो में सिर्फ 1.4 की रेटिंग बस। यहाँ पर गौर करने वाली बात
यह है कि दूसरे सप्ताह इस शो के साथ किसी की कोई प्रतियोगिता नहीं थी।