खबर बड़ी चौंकाने वाली ही नहीं, बल्कि हैरान करने वाली है। जब से सुना है कानों पर विश्वास नहीं हो पा रहा है। समाचार प्राप्त हुए कि सोनी टीवी के रियलिटी कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के अगले सप्ताह प्रसारित होने वाली कडिय़ों में कोई सेलिब्रिटी नजर नहीं आएगी। कहा जा रहा है कि अपने शो में कुछ नया करने के लिए कपिल ने इस सप्ताह के लिए किसी को नहीं बुलाया है। उनका स्क्रीन परिवार ही दर्शकों को अपने जोक्स और कॉमेडी से गुदगुदाने का प्रयास करेगा। इस वीकएंड हाउसफुल-3 की पूरी टीम और साइना नेहवाल उनके शो पर उपस्थित हुए हैं।