Tanya Sharma wants to explore new places-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुनियाभर में घूमना चाहती हैं ‘साथ निभाना साथिया’ की अभिनेत्री

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 दिसम्बर 2018 3:27 PM (IST)
दुनियाभर में घूमना चाहती हैं ‘साथ निभाना साथिया’ की अभिनेत्री
मुंबई। अभिनेत्री तान्या शर्मा का कहना है कि उन्हें यात्रा करना पसंद है और वह विभिन्न स्थानों पर जाना अच्छा लगता है। तान्या ने कहा, ‘‘मैं दुनियाभर में घूमना चाहती हूं।’’ अभिनेत्री के मुताबिक, यात्रा करने के बहुत सारे फायदे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इससे नए दोस्त बनते हैं, नए अनुभव होते हैं, नई कहानियां बनती हैं। जब आप नए स्थानों पर जाते हो तो आपको वहां रह रहे लोगों के बारे में अच्छे से पता चलता है, उनकी संस्कृति, उनके इतिहास और बैकग्राउंड की अच्छी-खासी समझ हो जाती है।’’
‘साथ निभाना साथिया’ की अभिनेत्री ने कहा, ‘‘विशाल संस्कृतियों और समाजों के लोगों से मिलना एक ऐसी शिक्षा है, जिसे आप पारंपरिक स्कूलों, कॉलेजों या यूनिवर्सिटी में नहीं सीख सकते।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement