Rashmi Gupta to play Saraswati in TV show-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘गुदान...’ तीन लड़कियों-दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की कहानी है’

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 अगस्त 2018 5:35 PM (IST)
‘गुदान...’ तीन लड़कियों-दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की कहानी है’
मुंबई। ‘ये वादा रहा’ और ‘वानी रानी’ जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री रश्मि गुप्ता आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘गुदान तुम्से ना हो पाएगा’ में सरस्वती नाम की शिक्षित महिला की भूमिका निभाते दिखेंगी। रश्मि ने कहा, ‘‘मैं सरस्वती की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं, जो शिक्षित लडक़ी है लेकिन शादी के बाद वह घर के काम से फंस जाती है और अपनी इच्छानुसार जीवन नहीं जी पाती।’’ धारावाहिक के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘‘गुदान...’ तीन लड़कियों-दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की कहानी है, सरस्वती पर अपने ससुर की जिम्मेदारी थी। तीनों ने मिलकर सास लाने का फैसला लिया, इसलिए वे ऐसी महिला की तलाश में जुट जाती हैं, जो उनकी सास बन सके।’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement