Never thought about working with Amrita: Preetika-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमृता राव की बहन प्रीतिका ने इस बारे में कभी नहीं सोचा

khaskhabar.com: बुधवार, 27 जून 2018 5:09 PM (IST)
अमृता राव की बहन प्रीतिका ने इस बारे में कभी नहीं सोचा
नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रीतिका राव ने कहा है कि उन्होंने अपनी बहन अमृता राव के साथ काम करने के बारे में कभी नहीं सोचा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी बहन के साथ शो या फिल्म में काम करना चाहती हैं? प्रीतिका ने आईएएनएस से कहा, ‘‘यह पूरी तरह भाग्य पर निर्भर करता है। मैंने इस बारे में कभी नहीं सोचा। यह कॉन्सेप्ट पर निर्भर होगा।’’ अगर अभिनय नहीं तो प्रोडक्शन हाउस शुरू करने के बारे में क्या सोचा?
‘बेइंतहा’ में आलिया के नाम से लोकप्रिय प्रीतिका ने कहा, ‘‘फिलहाल नहीं। अभी मेरा पूरा ध्यान अभिनय पर है। अभिनय समय की सीमा में बंधा है। मैं उसी पर अपनी ऊर्जा पर केंद्रित करना चाहती हूं। हालांकि, मैंने दो गीतों पर काम किया है।’’
वह अलौकिक ट्विस्ट के साथ प्रेम कहानियों की एक श्रृंखला ‘लाल इश्क’ में भी नजर आ रही हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement