Advertisement
केबीसी : करोड़पति गौतम कुमार झा करेंगे यह नेक काम

इस इनाम राशि से वह क्या करना चाहेंगे? इसके जवाब में झा ने कहा, "मेरी पत्नी और मैं पटना में एक नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं। मैं अपने गांव में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़कियों की शादी के लिए हर साल लगभग 40,000 से 50,000 तक की राशि का सहयोग प्रदान कर उनकी भी मदद करना चाहता हूं। इससे, उनके परिवार पर दबाव कुछ कम होगा और हम उनकी पढ़ाई के लिए अपना समर्थन देने की कोशिश करेंगे और उनकी जिंदगी को वापस पटरी पर लाएंगे।"
झा ने इस इनाम को बुधवार के एपिसोड में जीता।
वह शो में सात करोड़ की राशि तक नहीं पहुंच पाए क्योंकि अपने आखिरी सवाल के जवाब के बारे में निश्चित न होने के चलते उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टेलीविज़न
Advertisement
Traffic
Features


