Karan Kundra and Tejasswi Prakash are dating each other since Bigg Boss-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिग बॉस के बाद से ही एक-दूजे को डेट कर रहे हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश

khaskhabar.com: सोमवार, 17 जून 2024 6:03 PM (IST)
बिग
बॉस के बाद से ही एक-दूजे को डेट कर रहे हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
हाल ही खबर आई कि टीवी की दुनिया के पॉपुलर कपल एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का ब्रेकअप हो गया है। कहा गया कि दोनों की राहें अलग हो गई हैं। हालांकि इन अफवाहों के बीच करण-तेजस्वी को एक बार फिर बाहों में बाहें डाले देखा गया। वे साथ में छुट्टियों का मजा लेते नजर आए। यह सब देख इस कपल को चाहने वाले प्रशंसकों ने चैन की सांस ली है। करण ने रविवार (16 जून) को इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर कीं। इनमें करण और तेजस्वी को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया। बताया जा रहा है कि वे रायगढ़ में छुट्टियां मना रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे और बाहों में बाहें डाले दिखे। वे खूब प्यार लुटा रहे हैं और मस्ती करते नजर आए। इसके साथ ही करण और तेजस्वी ने ब्रेकअप की अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है।
कैप्शन में करण ने लिखा, “हसदी तू रवै, वसदी तू रवै, सानू रोकन वाला केहदा नी? रब वरगा आसरा तेरा नी… रहो रहे जान वालिये…!” इस पर तेजस्वी ने भी पंजाबी में लिखा, “मैं तेरे सर उठे बे जावा नी, मैं तेरा खून पी जावा नी, रहे ना रहे जान वालिये।” उल्लेखनीय है कि दोनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 15 से करीब आए और एक-दूसरे को डेट करने लगे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement