Bigg Boss 12 highlights : Surbhi Rana performs well during task, gets evicted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'बिग बॉस सीजन 12' का विजेता इन्हें देखना चाहती है सुरभि

khaskhabar.com: शनिवार, 29 दिसम्बर 2018 4:41 PM (IST)
'बिग बॉस सीजन 12' का विजेता इन्हें देखना चाहती है सुरभि
नई दिल्ली। 'बिग बॉस-12' के घर से बाहर हो चुकीं प्रतिभागी सुरभि राणा का कहना है कि वह किसी और को शो की विजेता बनते नहीं देख सकती हैं। उनकी नजर में वही शो की असली विजेता हैं। सुरभि ने कहा, "मैंने शुरू से ही बहुत अच्छा परफॉर्म किया। मैं मानती थी कि शो को मैं ही जीतूंगी। अब मैं इस शो का हिस्सा नहीं हूं, इसलिए किसी और को यह ट्रॉफी उठाते नहीं देख सकती।" चूंकि सुरभि फिनाले की दौड़ में नहीं हैं, इसलिए वह चाहती हैं कि अभिनेता करणवीर विजेता बनकर बाहर निकलें। उन्होंने कहा, "करणवीर मेरे काफी करीबी दोस्त हैं। मेरे बाहर होने के बाद अगर कोई जीत का हकदार है तो वह केवी ही है। वह एक अच्छा इंसान है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement