bigg boss 11 winner shilpa shinde come back in tv-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिल्पा शिंदे इस शो से कर रही हैं जल्द टीवी पर वापसी...

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 मार्च 2018 4:17 PM (IST)
शिल्पा शिंदे इस शो से कर रही हैं जल्द टीवी पर वापसी...
मुंबई। 'बिग बॉस-11' की विजेता शिल्पा शिंदे जल्द टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। माना जा रहा था कि वह कपिल शर्मा के शो के साथ कमबैक करेंगी। हालांकि, अब साफ हो गया है कि वह कपिल शर्मा नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर के साथ काम करेंगी। सोमवार शाम एक तस्वीर सोशल मीडिया पर आई जिसमें ये दोनों दिग्गज एक्टर्स साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को एक मशहूर टीवी प्रोड्यूसर ने पोस्ट किया। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों जल्द एक टीवी शो में नजर आने वाले हैं। इससे फैन्स की खुशी का ठिकाना ना रहा। बता दें कि प्रीति सिमोस कॉमेडी शो 'द ड्रामा कंपनी', 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल शर्मा' और 'द कपिल शर्मा शो' की क्रियेटिव प्रोड्यूसर रह चुकी हैं। शो के दौरान प्रीति और कपिल शर्मा के अफेयर्स की खबरें भी आई थीं। गौरतलब है कि कपिल शर्मा से पैचअप के बाद माना जा रहा था कि सुनील ग्रोवर उनके साथ शो में वापसी करेंगे। हालांकि, आधिकारिक बयान के मुताबिक नए शो 'फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा' में सुनील ग्रोवर नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement