मुंबई। रियलिटी टेलीविजन शो ‘बिग बॉस’ के 10वें सीजन के लिए 13 आम
कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान हो गया है। 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा रहे इस शो
को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। खास बात यह है कि इस सीजन में सेलिब्रिटीज
के साथ-साथ कई नॉन सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स भी नजर आएंगे। आइए जानते हैं इन
13 कंटेस्टेंट के बारे में-
1. काजोल त्यागी:-
23 साल की काजोल पुरानी
ऐक्टर हैं और यूट्यूब की दीवानी हैं। काजोल मुंबई से हैं, लेकिन वह मूलत:
कश्मीर की रहने वाली हैं। उन्हें डांस करना और रिलैक्स रहना अच्छा लगता है।