Ashish Sharma of Jaipur will sit opposite megastar Amitabh Bachchan.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठेंगे जयपुर के आशीष शर्मा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025 7:30 PM (IST)
महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बैठेंगे जयपुर के आशीष शर्मा
जयपुर। जयपुर शहर निवासी आशीष कुमार शर्मा देश के सबसे बड़े शो ’’कौन बनेगा करोड़पति’’ के 17वें संस्करण में भाग लेकर हिन्दी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए नजर आ रहे है। शर्मा वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थापित है, सरकारी सेवा के साथ-साथ ये एक बेहतरीन कलाकार व समाजसेवी भी हैं जिन्होंने कई फिल्मों जैसे हिट-3, तेरी बातों में उलझा जिया एवं आगामी अक्टूबर माह में रिलीज होने वाली फिल्म सन्नी संस्कारी की तुलसी कुमारी इत्यादि में अभिनय भी किया है। इस शो में जाने का सपना उनका अकेले का नहीं पूरे परिवार (माता पिता रुक्मिणी व द्वारका प्रसाद शर्मा एवं एवं पत्नी प्रिया शर्मा का था जिसे आशीष शर्मा ने पूरा किया शो के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ अभिनय, समाज सेवा के विषय भी वार्ता कर जयपुर शहर का नाम रोशन किया। इनके ऐपिसोड का टेलीविजन पर दिनांक 25.09.2025 व 26.09.2025 को प्रसारण हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement