‘नानी’ और ‘चंदू चायवाले’ ने भी किया कपिल शर्मा के शो का बायकॉट
khaskhabar.com: बुधवार, 22 मार्च 2017 1:17 PM (IST)
सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के व्यवहार से आहत होकर शो पर वापस नहीं लौटने का निर्णय किया है अर्थात् उन्होंने शो छोड दिया है। सुनील ग्रोवर का सोनी चैनल से अनुबंध है उनका कपिल शर्मा से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने सोनी चैनल से स्पष्ट कह दिया है कि वे कपिल शर्मा के शो में नहीं लौटेंगे। इसी के साथ इस शो के दो और प्रमुख सितारों अली असगर और चंदन प्रभाकर ने भी कपिल शर्मा के व्यवहार से परेशान होकर इस शो का बायकॉट कर दिया है। इस बात का पता तब चला जब हाल ही में इस शो की शूटिंग के दौरान कपिल शर्मा के साथ सिर्फ किकू शारदा और नवजोत सिंह सिद्धू शूटिंग पर पहुंचे। इन दोनों के साथ ही कपिल को शो की शूटिंग करनी पडी।