बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ‘रेनॉल्ट एमटीवी रोडीज एक्स 4’ के एक आगामी एपिसोड में दुखी होकर रो पड़ीं। गैंग लीडर्स अंतिम वोटों के लिए एकत्रित हुए थे, तभी वीजे गेलीन ने कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिनसे दुखी होकर नेहा रो पड़ीं। केवल नेहा के गैंग के ही दो सदस्य बचे हैं और नेहा गेयलीन की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं कर पाईं।