Ishani Sharma eats 40 cups of ice cream in one day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गर्मी से त्रस्त अभिनेत्री खा गई 40 कप आईसक्रीम

khaskhabar.com:
गर्मी से त्रस्त अभिनेत्री खा गई 40 कप आईसक्रीम
मुंबई। स्टार प्लस के आगामी धारावाहिक हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें से अभिनय के मैदान में उतर रहीं ईशानी शर्मा ने शो के सेट पर गर्मी से राहत पाने के लिए 40 कप आईसक्रीम खा ली। शो के एक दृश्य के लिए एक आईसक्रीम ट्रक मंगवाया गया था और शो के सभी कलाकारों ने मौके का फायदा उठाते हुए जी भर कर आईसक्रीम का लुत्फ उठाया। अनोखी तिलक मेहरा का किरदार निभा रहीं ईशानी को शो के एक दृश्य में आईक्रीम के विभिन्न स्वाद चखने थे। दृश्य की शूटिंग खत्म होने तक ईशानी गर्मी से राहत पाने के लिए 40 कप आईसक्रीम खा चुकी थीं। ईशानी ने एक बयान में कहा, मौसम में बेहद गर्मी और उमस है और मैं यह जानकर उत्साहित थी कि मुझे आईसक्रीम के सभी स्वाद चखने थे।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement