Is Really Sumona Chakravarti quitting The Kapil Sharma Show-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

OMG! कपिल के शो को लगी नजर.. इस स्टार ने कहा अलविदा!

khaskhabar.com:
OMG! कपिल के शो को लगी नजर.. इस स्टार ने कहा अलविदा!
बीते अप्रैल शुरू हुआ शो द कपिल शर्मा शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा हैं। शो के सभी किरदार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहें हैं, लेकिन खबर हैं कि शो से एक स्टार जल्द ही बाहर हो सकता है।  अगर खबरों की माने जाये तो यह स्टार हैं सुमोना चक्रवर्ती यानी सरला।  जो कपिल के साथ कॉमेडी नाइट्स में मंजू   और कपिल शर्मा शो में सरला की भूमिका अदा कर रहीं हैं।   सुमोना के शो छोड़ने की वजह है, शो में कपिल के नए लव इंट्रेस्ट की एंट्री। अभी तक शो में सुमोना ही कपिल के लव इंट्रेस्ट की भूमिका निभा रहीं थीं। जब सोनी ने नए कपिल के अपोजिट नए चहेरे की तलाश शुरू की तो सुमोना ने शो छोड़ने की धमकी दे दी।  तो वहीं दूसरी ओर खबर यह भी है कि शो में स्टार्स को सही वक्त पर पेमेंट नहीं की जा रही हैं, जिस कारण सुमोना शो छोड़ रहीं हैं। हालांकि सुमोना से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस पूरे वाक्ये को बकवास बताया।  लेकिन अगर सुमोना ने शो छोड़ दिया तो उनकी कमी दर्शकों को वाकई काफी खलेगी। आइये स्लाइड्स में देखते हैं सुमोना और कपिल के जबरदस्त जुगलबंदी को.... 

1/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement