गौतम गुलाटी
बिग-बॉस जीतने के बाद अगर किसी की किस्मत बदली है तो वो है गौतम गुलाटी। पहले गौतम डेलीसोप में साइड रोल करते नजर आते थे, लेकिन शो जीतने के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले।खबर है कि वह आमिर खान अभिनीत फिल्म दंगल में अहम् भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगें। गौतम हालिया रिलीज अजहर में रवि शास्त्री की भूमिका में नजर आ रहें हैं।