अच्छे प्रदर्शन के लिए करें खिलाडिय़ों का समर्थन : सचिन
khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 5:54 PM (IST)
यहां एक समारोह के दौरान सचिन ने संवाददाताओं से कहा रि इस वर्ष रियो
ओलम्पिक में कुछ स्पर्धाओं में मिले परिणाम भले ही हमारी उम्मीद के मुताबिक
न रहे हों, लेकिन अगर हमें भविष्य में भारतीय एथलीटों को अच्छा प्रदर्शन
करते देखना है तो हमें उनका समर्थन देना होगा। इसके साथ ही सचिन ने इस वर्ष
रियो ओलम्पिक में भारत की झोली में पहला पदक डालने वाली फ्रीस्टाइल महिला
पहलवान साक्षी मलिक को बधाई भी दी।