khaskhabar.com: रविवार, 14 अगस्त 2016 5:31 PM (IST)
कोहली ने मैच के बाद कहा कि जमैका में उनसे कुछ गलतियां
हुईं जिनसे उन्होंने सीख हासिल की और इस मैच में उनको नहीं दोहराया। कोहली
ने कहा कि जमैका में हमसे कुछ गलतियां हुई जिन्हें हमने सुधारा। हमने यहां
चौथे दिन उन गलतियों को दोहराया नहीं। हमने 31 रनों पर सात विकेट हासिल किए
और यह मैच का परिणाम बदलने में कारगर रहा। हम हमेशा से भारत के बाहर
श्रृंखला जीतना चाहते थे। यह अच्छी शुरुआत है।