khaskhabar.com: रविवार, 14 अगस्त 2016 5:30 PM (IST)
भारत ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज को उसकी पहली
पारी में 225 रनों पर ही समेट दिया था। मेहमानों ने अपनी दूसरी पारी सात
विकेट के नुकसान पर 217 रनों पर घोषित कर दी और मेजबानों को दूसरी पारी में
108 रनों पर ढेर करते हुए श्रृंखला पर कब्जा जमाया। भारत ने पहला मैच पारी
और 92 रनों से अपने नाम किया था जबकि जमैका में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच
ड्रॉ रहा था।