khaskhabar.com: रविवार, 14 अगस्त 2016 5:30 PM (IST)
सेंट लूसिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनकी टीम ने जमैका टेस्ट में हुई गलतियों से सीखा और इसी कारण उन्हें तीसरे टेस्ट मैच में जीत मिली है। भारत ने तीसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन शनिवार को वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में महज 108 रनों पर समेट 237 रनों से जीत दर्ज करते हुए चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।