कोहली को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं ये
khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जून 2016 6:22 PM (IST)
उन्होंने
कहा कि मेरे लिए पहली प्राथमिकता अनुशासन और कड़ी मेहनत है। मुझमें सीखने
की भी काफी ललक है, जिसका मतलब है कि मैं अपने पिछले खेल प्रदर्शन को देखकर
उनमें हुई गलतियों से सबक लेता हूं और मैं चाहता हूं कि मेरे प्रशंसक भी
कुछ ऐसा ही करें। फैशन जगत में कोहली ने पुरुषों के परिधान रोगन से कदम रखा
और उन्होंने जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए एक फाउंडेशन भी खोला है।
भारत
की अंडर-19 टीम ने कोहली की कप्तानी में 2008 आईसीसी अंडर-19 विश्व कप
खिताब पर कब्जा जमाया था। इस जीत के बाद लोकप्रिय हुए विस्फोटक बल्लेबाज ने
फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। कोहली ने इस बीच कई पुरुस्कार अपने नाम किए,
जिसमें 2012 में आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और
2011-12 सत्र में बीसीसीआई के साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
खिलाड़ी का पुरस्कार शामिल है। उन्हें 2013 में अर्जुन पुरस्कार से भी
सम्मानित किया गया।