khaskhabar.com: रविवार, 14 अगस्त 2016 6:50 PM (IST)
बाएं हाथ के बल्लेबाज शॉन मार्श 64 और कप्तान स्टीवन स्मिथ 61 रन बनाकर
क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी कर
ली है। मार्श ने 141 गेंदों की पारी में 10 चौके और स्मिथ ने 108 गेंदों
में पांच चौके व एक छक्का जमाया है। डेविड वार्नर सिर्फ 11 रन बनाकर धनंजय
डिसिल्वा को विकेट दे बैठे। ऑस्ट्रेलिया अब भी 214 रन पीछे है।