किंग्समीड टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका 263 पर सिमटा, न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका
khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 9:53 PM (IST)
अपनी पहली
पारी खेलनी उतरी कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टॉम लाथम (4) सात
रनों के कुल स्कोर पर स्टेन का शिकार बने। किवी टीम के कुल स्कोर में पांच
रन ही जुड़े थे कि मार्टिन गुप्टिल (7) को भी स्टेन ने पगबाधा कर मेहमानों
को दूसरा झटका दे दिया। दिसंबर, 2015 के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरे
स्टेन ने शानदार वापसी की है। स्टेन ने अब तक छह ओवर फेंके हैं, जिसमें चार
मेडन रहे और उन्होंने कुल तीन रन देकर दो विकेट चटका लिए हैं।
आईएएनएस