khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 08:05 AM (IST)
इससे पहले, भारत ने रविचन्द्रन अश्विन
(118) और रिद्धिमान साहा (104) के शानदार शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी
में 353 रन बनाए। भारत के अंतिम तीन विकेट 353 के स्कोर पर ही गिरे। अश्विन
का यह टेस्ट करियर का चौथा शतक था जबकि साहा ने अपने टेस्ट करियर का पहला
टेस्ट शतक जड़ा। दोनो ने छठे विकेट के लिए 213 रनों की जुझारू साझेदारी की।
इसी साझेदारी की बदौलत भारत 350 के स्कोर के पार पहुंच सका।
अश्विन
ने अपनी पारी में 297 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का
लगाया। वहीं साहा ने अपनी पारी में 227 गेंदें खेलीं और 13 चौके लगाए। भारत
ने पहले दिन 126 रनों पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद
अश्विन ने साहा के साथ मिलकर भारत को संभाल लिया और मेजबानों को विकेट से
महरूम भी रखा।