Saina Nehwal lose 4 spot, PV Sindhu remains at 10th Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सायना को 4 स्थान का नुकसान, सिंधु...

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 5:40 PM (IST)
सायना को 4 स्थान का नुकसान, सिंधु...
रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली जापान की नोजोमी ओकूहारा और चीन की शिजियान वांग तीन-तीन स्थान के लाभ के साथ क्रमश: तीसरे और छठे पायदान पर पहुंच गईं। रियो में सेमीफाइनल में हारकर बिना पदक लिए बाहर हुईं ली जुईरेई एक स्थान के फायदे के साथ दूसरे, जबकि चीन की ही यिहान वांग दो स्थान फिसलकर चौथे पायदान पर पहुंच गईं। फाइनल में सिंधु को हराकर ओलम्पिक स्वर्ण पदक हासिल करने वाली स्पेन की कैरोलीन मारिन शीर्ष स्थान पर और मजबूत हुई हैं। पुरुष एकल वर्ग में मलेशिया के ली चोंग वेई ओलम्पिक फाइनल हारने के बावजूद शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि बिना पदक लिए लौटे गत विजेता चीन के लिन डैन भी तीसरे पायदान पर जमे हुए हैं। पुुरुष एकल वर्ग में शीर्ष-10 में श्रीकांत के अलावा कोई अंतर नहीं हुआ है। सुपरसीरीज और नंबर-1 की कुर्सी मेरा लक्ष्य : सिंधु

3/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement