World Cup 2019 : Shakib Al Hasan talks about no.3 position and australia match-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नं.3 पर खेलने और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए शाकिब ने कहा...

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जून 2019 2:19 PM (IST)
नं.3 पर खेलने और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए शाकिब ने कहा...
टॉनटन। दुनिया के नंबर-1 हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने सोमवार को आईसीसी विश्व कप-2019 में वेस्टइंडीज को सात विकेट से मात देने के बाद कहा है कि वे पिछले कुछ महीनों से मेहनत कर रहे थे वो रंग लाई। शाकिब ने इस मैच में नाबाद 124 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। विंडीज ने बांग्लादेश के सामने 322 रनों की चुनौती रखी थी, जो उसने 41.3 ओवरों में हासिल कर लिया। यह बांग्लादेश की रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है, जबकि विश्व कप में रनों का पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत। इस पारी के साथ शाकिब इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनके अब 382 रन हो गए। शाकिब ने इस मैच में दो विकेट भी अपने नाम किए और इसी कारण वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। ट्रॉफी लेने के बाद शाकिब ने कहा कि यह बेहतरीन एहसास है। आखिरी तक विकेट पर टिके रहना सबसे संतोषजनक एहसास है। मैं बीते डेढ़ महीने से अपनी बल्लेबाजी पर मेहनत कर रहा था और अब खुश हूं कि यह मेहनत रंग लाई। शाकिब ने कहा कि टीम को विश्वास था कि वह यह लक्ष्य हासिल कर सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement