World Cup 2019 : Assistant coach Ricky Ponting warns australia from these indians-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कंगारुओं को इन भारतीयों से सचेत कर रहे हैं सहायक कोच पोंटिंग

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जून 2019 2:21 PM (IST)
कंगारुओं को इन भारतीयों से सचेत कर रहे हैं सहायक कोच पोंटिंग
नई दिल्ली। जिस तरह पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है उसी तरह वे ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मैच के लिए भी बेकरार रहते हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 जून (रविवार) को होने वाले मुकाबले के लिए क्रिकेट के जानकार अलग-अलग तरह की अटकलें लगाने के साथ अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच व पूर्व स्टार बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने कंगारू टीम को इस मुकाबले के लिए चेताया है। पोंटिंग ने कहा कि हम सब जानते हैं कि जसप्रीत बुमराह नई गेंद से कितने खतरनाक गेंदबाज हैं। वे गेंद को आगे डालकर यॉर्कर करते हैं और वे उतनी ही अच्छी बाउंसर भी मार सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार की गति और बाउंसर से हमें ज्यादा परेशानी नहीं होगी। हालांकि हार्दिक पांड्या हमारे खिलाडिय़ों में थोड़ा डर पैदा कर सकते हैं। मुझे लगता है कि हमारे पिछले मैच देखकर भारत एक स्पिन गेंदबाज को बिठाकर तेज गेंदबाज खिला सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement