Wimbledon : Serena Williams in third round, Caroline Wozniacki out Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विंबलडन : सेरेना विलियम्स तीसरे दौर में, वोज्नियाकी हारीं

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जुलाई 2018 11:52 AM (IST)
विंबलडन : सेरेना विलियम्स तीसरे दौर में, वोज्नियाकी हारीं
मौजूदा विजेता वल्र्ड नंबर-2 स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, फ्रांस के गेल मोनफिल्स और अमेरिका के सैम क्वेरी ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं फ्रांस के लुकास पाउइले को हारकर टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा है। फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में स्लोवाकिया के लुकास लास्को को 6-4, 6-4, 6-1 से परास्त किया। मोनफिल्स को हालांकि तीसरे दौर में जाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। मोनफिल्स ने इटली के पाउलो लोरेंजी को चार सेट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-3, 7-6(7-5), 7-6 (7-3) से मात दी। सैम क्वेरी ने यूक्रेन के सर्जी स्टाखोव्स्की को 7-6(7-4), 6-3, 6-3 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। पाउलइले को हालांकि उलटफेर का शिकार होना पड़ा। वल्र्ड नंबर-19 पाउइले को वल्र्ड नंबर-171 आस्ट्रिया के डेनिस नोवाक ने दो घंटे 56 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-2, 6-7 (8-10), 3-6, 6-2 से मात देते हुए फ्रांस के खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। कनाडा के मिलोस राओनिक ने आस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में 7-6 (7-4), 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement