Wimbledon : Serena Williams in third round, Caroline Wozniacki out-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विंबलडन : सेरेना विलियम्स तीसरे दौर में, वोज्नियाकी हारीं

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जुलाई 2018 11:51 AM (IST)
विंबलडन : सेरेना विलियम्स तीसरे दौर में, वोज्नियाकी हारीं
लंदन। अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के तीसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं वल्र्ड नंबर-2 डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी उलटफेर की शिकार होकर बाहर हो गई हैं। वोज्यिानाकी को रूस की एकातेरिना माकारोवा ने मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। सेरेना ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में बुल्गारिया की विक्टोरिया टोमोवा को 6-1, 6-4 से मात दी। सेरेना को यह मैच जीतने में एक घंटे छह मिनट का समय लगा। वल्र्ड नंबर-35 माकारोवा ने वोज्नियाकी को दो घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 1-6, 7-5 से मात दी। वोज्नियाकी के अलावा पोलैंड की एजेंइस्का रादवांस्का भी उलटफेर के फंदे में फंसकर बाहर हो गईं। वल्र्ड नंबर-30 पोलिश खिलाड़ी को वल्र्ड नंबर-66 रूस की लुसी साफारोवा ने 7-5, 6-4 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। अमेरिका की वीनस विलियम्स ने रोमानिया की एलेक्जेंडर डलगहेरू को 4-6, 6-0, 6-1 से हराया। उनकी हमवतन मेडिसन कीज ने थाईलैंड की लुकसिका कुमखुम को 6-4, 6-3 से शिकस्त देकर तीसरे दौर में कदम रखा। चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को आसान मुकाबले में 6-3, 6-3 से पस्त किया।
पुरुष युगल में भारत के पूरव राजा और उनके फ्रांस के जोड़ीदार फ्रांस के फेबरिस मार्टिन को पहले दौर से ही बाहर होना पड़ा है। इस जोड़ी को सार्बिया के डुसान लाजोविक और बोसनिया हर्जेगोवेनिया के मिर्जा बेसिक की जोड़ी ने तीन घंटे 37 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-4, 6-7(5-7), 4-6, 11-9 से मात दी।

आगे देखें फेडरर, मोनफिल्स, क्वेरी...के नतीजे

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement