Will not compromise on my Test chances by playing ODIs with injury: Starc-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोट से जल्द ठीक होकर स्टार्क श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे टेस्ट सीरीज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 जून 2022 4:16 PM (IST)
चोट से जल्द ठीक होकर स्टार्क श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे टेस्ट सीरीज
कोलंबो । ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा कि वह चोट से जल्द ही ठीक हो जाएंगे और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए टीम में शामिल होंगे। पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में आरोन फिंच की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 1-1 से सीरीज को बरकरार रखा है। तीसरा मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। स्टार्क को पिछले हफ्ते श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच के दौरान चोट लग गई थी। स्टार्क ने गुरुवार को टांके हटा दिए, लेकिन वनडे में उनकी वापसी इस बात पर निर्भर करती है कि उंगली कितनी जल्दी ठीक होती है। एकदिवसीय सीरीज में खेलने की संभावनाओं के बारे में दिवेस्ट डॉट काम डॉट एयू ने स्टार्क के हवाले से कहा, "मैं अभी भी उम्मीद पर कायम हूं कि मैं आगे मैच खेलूंगा। चोट के कारण लगे टांके हटा दिए गए हैं। हालांकि, चोट में थोड़ा घाव है। मैं लगातार अभ्यास कर रहा हूं। मेरी नजर टेस्ट सीरीज पर भी है, जहां समझौता नहीं किया जाएगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement