West Indies to host first Women T20 World Cup-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस साल इन स्थानों पर होंगे महिला T20 विश्व कप के मुकाबले

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 जनवरी 2018 5:50 PM (IST)
इस साल इन स्थानों पर होंगे महिला T20 विश्व कप के मुकाबले
दुबई। इसी साल 9 से 24 नवंबर तक खेले जाने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी एंटिगा एंड बार्बुडा, गयाना और सेंट लूसिया को सौंपी गई है। इस बात की जानकारी मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दी। विश्व कप के ग्रुप दौरे के मैच गयाना के नेशनल स्टेडियम और सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं एंटिगा एंड बार्बुडा का सर विवियन रिचड्र्स स्टेडियम सेमीफाइनल और फाइनल मैच की मेजबानी करेगा। इन तीन स्थलों को क्रिकेट वेस्टइंडीज ने चुना है और आईसीसी ने इन पर अपनी मुहर लगाई है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचड्र्सन ने कहा कि इस ग्रीष्मकाल में होने वाले महिला विश्व कप को हम यादगार बनाना चाहते हैं। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि खिलाड़ी वेस्टइंडीज के प्रशंसकों से अच्छे स्वागत की उम्मीद करेंगे। हम यहां अच्छे अनुभव के लिए आ रहे हैं। आईसीसी महिला विश्व कप-2018 की टूर्नामेंट निदेशक जेनिफर निरो ने कहा, वह पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार हैं। यह हमारे इस क्षेत्र में महिला क्रिकेट को लेकर फैले जुनून को बताएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement