khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 11:48 AM (IST)
दुबई। डेरेन ब्रावो के जुझारू शतक के बावजूद वेस्टइंडीज को यहां तीन मैच की सीरीज के पहले डे-नाइट टेस्ट में पाकिस्तान के हाथों 56 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंडीज को टेस्ट के अंतिम दिन सोमवार को जीत के लिए 251 रनों की जरूरत थी, जबकि पाकिस्तान को 8 विकेट चाहिए थे। दिन का खेल खत्म होने से कुछ देर पहले पाकिस्तान ने 346 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे वेस्टइंडीज को 289 रनों पर समेट दिया। तब 12 ओवर और बचे थे।
पहली पारी में तिहरा शतक लगाने वाले दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अजहर अली को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। इससे पहले वेस्टइंडीज ने सुबह 95/2 रन से आगे से खेलना शुरू किया। दिन की पहली ही गेंद पर पिछली पारी में अर्धशतक जमाने वाले मार्लोन सैमुअल्स को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने आउट कर दिया।