Advertisement
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने की महान ब्रायन लारा की बराबरी

शाई होप ने 2016 से 2019 के बीच खेले 147 वनडे मैचों की 142 पारियों में 22 बार नाबाद रहते हुए 19 शतक और 30 अर्धशतक की मदद से 6,097 रन बनाए हैं। होप का औसत 50.80 है। उनका सर्वाधिक स्कोर 170 रन है।
ब्रायन लारा ने 1990 से 2007 के बीच 299 मैचों की 289 पारियों में 32 बार नाबाद रहते हुए 19 शतक और 63 अर्धशतक की मदद से 10,405 रन बनाए हैं। लारा का औसत 40.48 और सर्वाधिक स्कोर 169 रन है।
क्रिस गेल वेस्टइंडीज की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 1999 से 2019 के बीच 301 वनडे मैचों की 294 पारियों में 17 बार नाबाद रहते हुए 25 शतक, जिसमें 1 दोहरा शतक भी है, और 54 अर्धशतक की मदद से 10,480 रन बनाए हैं। गेल का औसत 37.83 रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


