We should prepare children for big dreams: Tendulkar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हमें बच्चों को बड़े सपनों के लिए तैयार करना चाहिए: तेंदुलकर

khaskhabar.com: बुधवार, 01 जनवरी 2020 4:07 PM (IST)
हमें बच्चों को बड़े सपनों के लिए तैयार करना चाहिए: तेंदुलकर
मुंबई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को लगता आगामी दशक बच्चों और उन्हें उनके सपनों के पूरा करने की आजादी देने वाला होना चाहिए। तेंदुलकर ने नए साल की पूर्व संध्या पर कहा "साल 2020 और इससे शुरू होने वाला दशक बच्चों का होना चाहिए। उनके साथ समय बिताएं, प्यार दें और उन्हें गलती करने की छूट देनी चाहिए। हमें उन्हें बड़े सपनों के लिए तैयार करना चाहिए।" उन्होंने कहा "उनकी सेहत, पोषण और शिक्षा में सही तरह से निवेश कर हम उन्हें उनके सपने सच करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।" खेल की अहमियत पर जोर देते हुए लिटिल मास्टर ने कहा "खेल न सिर्फ हमारे बच्चों को एक्टिव और स्वस्थ रखता है बल्कि वह इससे टीमवर्क भी सीखते हैं। हर बच्चे को जीवन के हर कदम पर समान मौके मिलने चाहिए और उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement