Virat Kohli dances with Shikhar Dhawan and Hardik Pandya, share video-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विराट कोहली ने इन दो भारतीय क्रिकेटर्स के साथ की मस्ती, देखें...

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 नवम्बर 2017 2:34 PM (IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर्स इन दिनों मस्ती का कोई भी मौका नहीं चूकते हैं। खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर सक्रिय होने से वे इन पलों को अपने फैंस के लिए भी शेयर कर देते हैं। अब दो दिन पहले राजकोट में अपना 29वां जन्मदिन मनाने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें कोहली टीम इंडिया के दो साथी बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ फनी अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। कोहली ने लिखा है कि पिछली रात साथियों के साथ ऐसे की मस्ती। उल्लेखनीय है भारतीय खिलाडिय़ों ने वेस्टइंडीज और श्रीलंका दौरे पर भी खूब लुत्फ उठाया था। भारत अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त है। दोनों देशों के बीच तीसरा व अंतिम मुकाबला मंगलवार (7 नवंबर) को केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement