Virat Kohli appreciates Roger Federer very much-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इनके सामने एक प्रशंसक की तरह नतमस्तक हो गए थे कोहली

khaskhabar.com: रविवार, 27 जनवरी 2019 11:37 AM (IST)
इनके सामने एक प्रशंसक की तरह नतमस्तक हो गए थे कोहली
नई दिल्ली। तीनों फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं। दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी उनसे मिलकर असीम आनंद का अनुभव करते हैं लेकिन कोहली के लिए महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर से मिलना खास अनुभव रहा। कोहली हाल ही में वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान फेडरर से मिले थे और कोहली ने स्वीकार किया है कि वे इस महान खिलाड़ी के सामने एक प्रशंसक की तरह नतमस्तक हो गए थे। कोहली ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा कि शानदार अनुभव रहा। मैं उनसे पहले भी दो बार मिल चुका हूं और सबसे अहम बात यह है कि उन्हें यह याद था। उन्होंने मुझसे कहा कि कुछ साल पहले सिडनी में एक एक्जीबिशन मैच के दौरान वे मुझसे मिले थे। यह सुनकर मैं अवाक रह गया। मैं उस भावना को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement