Usain Bolt wins final 100m race in Jamaica -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घरेलू धरती पर करिअर की अंतिम रेस में चैंपियन बने उसेन बोल्ट

khaskhabar.com: रविवार, 11 जून 2017 1:13 PM (IST)
घरेलू धरती पर करिअर की अंतिम रेस में चैंपियन बने उसेन बोल्ट
किंग्स्टन। विश्व के सर्वश्रेष्ठ धावक और लगातार तीन बार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले उसेन बोल्ट ने अपने गृहनगर जमैका में आयोजित 100 मीटर रेस जीत ली है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू मैदान पर बोल्ट के करिअर की यह अंतिम रेस थी और उन्हें सलाम करने कई लोग स्टेडियम में मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इस साल बोल्ट अपने करिअर से संन्यास ले लेंगे। आठ बार ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीत चुके बोल्ट सैल्यूट ए लीजेंड रेस की 100 मीटर रेस में दौड़े। बोल्ट ने कहा, रेस अच्छी थी। मुझे नहीं लगता कि इससे पहले कभी 100 मीटर रेस में दौडऩे से पहले मुझे इतनी घबराहट महसूस हुई हो। (IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement