Usain Bolt, Thompson and Farah among IAAF Athlete of the Year finalists-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्वश्रेष्ठ एथलीट के लिए बोल्ट, थॉम्पसन, फराह...

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 7:15 PM (IST)
सर्वश्रेष्ठ एथलीट के लिए बोल्ट, थॉम्पसन, फराह...
मोनाको। अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) की ओर से मिलने वाले वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एथलीट पुरस्कार के लिए उसेन बोल्ट के साथ-साथ मो फराह का नाम भी नामांकित हुआ है, वहीं महिला वर्ग की सूची में और इलेन थॉम्पसन का नाम शामिल है। जमैका के दिग्गज धावक बोल्ट पहले ऐसे एथलीट हैं, जिन्होंने लगातार तीन बार ओलम्पिक खेलों में पुरुषों की 100 मीटर रेस और 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता है। इन दोनों स्पर्धाओं में वह विश्व रिकॉर्ड धारक भी हैं। बोल्ट का नाम पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट सूची में शामिल किया गया है, जिसकी घोषणा बुधवार को की गई। इस सूची में ओलम्पिक खेलों में 5000 और 10000 मीटर रेस में दो बार जीत हासिल करने वाले ब्रिटिश एथलीट फराह और 400 मीटर रेस में दो बार ओलम्पिक चैम्पियन अफ्रीका के वाइडे वान नीकर्क भी शामिल हैं। महिला वर्ग की सर्वश्रेष्ठ एथलीट की सूची में जमैका की धाविका थॉम्पसन का नाम है। यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम
यह भी पढ़े :इस हरफनमौला ने क्रिकेट को कहा अलविदा

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement