वाशिंगटन। गोल्फ इतिहास में सबसे लोकप्रिय और दिग्गज खिलाड़ी रहे अर्नाल्ड पाल्मेर का निधन हो गया। वे 87 साल के थे। अमेरिकी गोल्फ संघ (यूएसजीए) ने इसकी जानकारी दी। यूएसजीए ने अपने ट्वीट में कहा कि हम गोल्फ के सर्वश्रेष्ठ पेशेवर खिलाडिय़ों में से एक माने जाने वाले अर्नाल्ड के निधन की खबर से काफी दुखी हैं।